हरिद्वार के ट्रांसपोर्टर गोदाम से ड्रग विभाग को 30 लाख रुपये की ट्रामाडोल टेबलट्स बरामद हुई है. इस छापेमारी में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.यह छापा सलेमपुर चौक स्थित बैरियर नंबर 6 के पास मारा गया, जहां से 3,41,000 ट्रामाडोल टेबलेट्स बरामद हुई, जिनकी कीमत करीब 30 लाख रुपये आंकी जा रही है. छापेमारी के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती, गैस प्लांट चौकी इंचार्ज विकास रावत और ANTF की टीम मौजूद रही. कार्रवाई की भनक लगते ही ट्रांसपोर्टर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है. पुलिस इसके पीछे किन लोगों का हाथ है, उनकी तालाश कर रही है.
पुलिस को संदेह है कि यह मामला नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है. इस छापेमारी में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, और उसके खिलाफ रानीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल, पुलिस और ड्रग विभाग की टीम इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है. अधिकारियों का कहना है कि इस गोरखधंधे में शामिल हर अपराधी को बेनकाब कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

More Stories
ज्वालापुर क्षेत्र में जमीन कब्जाने को लेकर युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की
पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 260 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को पकड़ा
ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने पिल्ला गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की