धर्म की आड़ में धोखाधड़ी करने वाले ढोंगी बाबाओं और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाया जा रहा ऑपरेशन कालनेमि लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने हरकी पैड़ी और आसपास के घाटों पर सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए 27 संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।सभी को धारा 172(2) के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को ऑपरेशन कालनेमि के तहत धर्म की आड़ में लोगों को ठगने वाले ढोंगियों और बहरूपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर हरिद्वार ने सभी चौकी प्रभारियों और पुलिस कर्मियों को घाटों और आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग करने के आदेश दिए। गुरुवार को चलाए गए अभियान के दौरान हरकी पैड़ी, सर्वानंद घाट और आसपास के क्षेत्रों में जांच की गई।चेकिंग के दौरान बिना पहचान पत्र के रहने वाले, संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त तथा धर्म के नाम पर लोगों को भ्रमित करने वाले 27 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सभी गिरफ्तार व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट लेकर उनके आपराधिक इतिहास की जांच भी शुरू कर दी है।

More Stories
ज्वालापुर पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया
महिला दिवस पर अवैध नशे के खिलाफ महिलाओं ने प्रदर्शन किया
ज्वालापुर क्षेत्र में घर में घुसकर परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया