नशा मुक्ति उत्तराखंड के तहत ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में गांजे की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 724 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेशकर उसे जेल भेज दिया गया ।पुलिस के अनुसार, रेल चौकी प्रभारी नवीन नेगी टीम के साथ नहर पटरी रोड पर जटवाडा पुल के पास टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति कट्टा लेकर आता दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो वह मुड़कर भागने लगा। तब घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। कट्टे की तलाशी लेने पर अंदर से गांजा बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नसरुद्दीन निवासी मोहल्ला अहबाबनगर ज्वालापुर बताया। आरोपी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

More Stories
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सीपीयू ने सख्त कार्रवाई की
ज्वालापुर क्षेत्र में जमीन कब्जाने को लेकर युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की
पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 260 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को पकड़ा