बसंत पंचमी के दिन चाइनीज मांझे की चपेट में आकर कई लोगों के घायल होने के बाद पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल की हिदायत पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया।अभियान के तहत जानलेवा माझा बेच रहे चार लोगों को हिरासत में लेकर बरामद मांझे को नष्ट किया गया।
पुलिस कप्तान के निर्देश के बाद कोतवाली रूड़की में गठित की गई टीमों ने छापेमारी करते हुए अलग-अलग स्थानों से चार व्यक्तियों को चाइनीज मांझा बेचने हुए दबोचा। सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमें पंजीकृत किए गए हैं।

More Stories
राज्य में UCC लागू होने के बाद रुड़की क्षेत्र से निकाह हलाला से जुड़ा पहला मामला सामने आया
वाहन चेकिंग अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सीपीयू ने सख्त कार्रवाई की
ज्वालापुर क्षेत्र में जमीन कब्जाने को लेकर युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट की