शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे आरोपित को ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपित समीर अंसारी पुत्र नौशाद अंसारी निवासी सराय ज्वालापुर के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने, मारपीट और जाने से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस ने मामले में फरार चल रहे आरोपित को उसके सराय स्थित मकान से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है। आरोपित की युवती के साथ तीन वर्ष पूर्व जान पहचान हुई थी।

More Stories
नवरात्रि पर्व पर खाद्य सुरक्षा विभाग एक्शन मोड में दिखा
गैस एजेंसी का वीडियो वायरल होने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया गया
ज्वालापुर पुलिस ने सम्मोहित कर लोगों को ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया