हरिद्वार कुंभ में सूचना बोर्ड संस्कृत में लिखे जाएंगे

संस्कृत संस्थानम् के उपाध्यक्ष और दर्जाधारी डॉ. नवीन पंत ने कहा कि इस बार हरिद्वार में होने वाले कुंभ में संस्कृत में लिखे सूचना बोर्ड बनाए जाएंगे। पत्रकारों से बातचीत में डॉ. पंत ने कहा कि संस्कृत हमारी प्राचीन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की भाषा है।

नई पीढ़ी को इससे जोड़ने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आगामी हरिद्वार कुंभ में सूचना पट्ट, दिशा-सूचक बोर्ड और स्लोगन संस्कृत में लिखे जाने का प्रयास होगा। ताकि देश-विदेश के श्रद्धालु संस्कृत की परंपरा से परिचित हो सकें। संस्कृत को कुंभ में तीसरी भाषा के रूप में पहचान दिलाने का भी प्रयास किया जाएगा।

About Author