दीपावली पर धर्मनगरी को आकर्षक रोशनी से सजाने के लिए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने देर रात शहर की प्रकाश व्यवस्था का निरीक्षण कर विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे कार्यों का जायजा लिया।उन्होंने प्रमुख चौराहों और तिराहों को डेकोरेटिव लाइटों से सजाने तथा मुख्य मार्गों पर विशेष प्रकाश व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
शिवमूर्ति से आर्य नगर चौक तक पूरे डिवाइडर पर आकर्षक लाइटिंग की जा रही है।प्रमुख गंगा घाटों पर भी स्ट्रीट लाइटिंग बेहतर बनाने का काम जारी है। इससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को सुविधा होगी। समग्र प्रकाश व्यवस्था के लिए 26,250 स्ट्रीट लाइट और हाईमास्ट लाइटों के माध्यम से शहर को रोशन करने का लक्ष्य है। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को काम तय समयसीमा में समन्वय के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

More Stories
प्रशासन ने कनखल क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की
खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई निर्माण इकाई और दुकानों का निरीक्षण किया
परिवहन विभाग का संघन चेकिंग अभियान 137 चालान किये