परिवहन नियमों का उल्लंघन करने पर 105 चालान किए गए

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर हरिद्वार में ऑटो-रिक्शा और विक्रम वाहनों में निर्धारित किराए से अधिक वसूली और नियमों के उल्लंघन के खिलाफ परिवहन विभाग ने सघन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान 105 चालान किए गए, जबकि 25 वाहनों को जब्त किया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा और प्रवर्तन अधिकारी नेहा झा के नेतृत्व में अधिकारियों ने आम यात्री बनकर ऑटो और विक्रम में सफर किया और किराए की आकस्मिक जांच की। कार्रवाई के दौरान परिवहन निरीक्षक अनिल, निपुल सहित विभागीय स्टाफ भी मौजूद रहा।जांच में रानीपुर मोड़ से रेलवे स्टेशन तक दो विक्रम चालकों द्वारा यात्रियों से 300 रुपये किराया मांगने की पुष्टि हुई, जबकि इस मार्ग का सामान्य किराया 50 रुपये बताया गया है। निर्धारित किराए से कई गुना अधिक रकम मांगने पर दोनों विक्रम जब्त कर लिए गए। वहीं, एक ई-रिक्शा को ओवरलोडिंग और दो ई-रिक्शा को बिना पंजीकरण संचालित करने पर जब्त किया गया।

About Author