मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार अब हरिद्वार से विकास और जनसरोकारों का संदेश देगी। चंपावत के बाद मंत्रिमंडल की अगली बैठक हरिद्वार में आयोजित की जा रही है।12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे हरिद्वार स्थित सीसीआर भवन के सभा कक्ष में मंत्रिमंडल की बैठक होगी। सरकार के इस निर्णय को पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी जिलों को भी सरकार की प्राथमिकताओं के केंद्र में रखने की पहल के रूप में देखा जा रहा है। विधानसभा का सत्र गैरसैंण में होगा। यह 21 से 24 अक्टूबर तक हो सकता है। मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा।
प्रदेश सरकार लगातार समावेशी विकास का संदेश दे रही है। इससे पहले चंपावत में मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित कर पर्वतीय क्षेत्र तक शासन के विकेंद्रीकरण का संदेश दिया गया था। अब हरिद्वार में बैठक आयोजित कर सरकार ने मैदानी क्षेत्र के प्रति अपनी प्राथमिकता भी स्पष्ट की है।

More Stories
जिलाधिकारी ने स्वच्छता को लेकर बहादराबाद ब्लॉक के 6 ग्राम प्रधानों के साथ बैठक की
एसएसपी ने पुलिस क्षेत्राधिकारियों के सर्किल में बड़ा फेरबदल किया
गंगनहर में अचानक जलस्तर बढ़ने से निर्माणाधीन घाटों की सुरक्षा को लेकर समस्या हुई