सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे युवक की अचानक मौत हुई

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की सब्जी मंडी में सुबह के समय खरीदारी करने पहुंचने युवक की पैदल चलते हुए अचानक सड़क गिर कर मौत हुई। बहादराबाद निवासी युवक सब्जी की खरीदारी करने मंडी पहुंचा था।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 108 एम्बुलेंस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक मौत का कारण माना जा रहा। मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगी।

About Author