परिवहन विभाग की ओर से नंबरों की नई सीरीज यूके 08 बीएम शुरू होते ही फैंसी (वीआइपी) नंबरों के लिए मारा-मारी मच गई।ई-नीलामी में सबसे ऊंची बोली 0009 नंबर के लिए लगी।जो 5.40 लाख रुपये में बिका।
एआरटीओ प्रशासन निखिल शर्मा ने बताया कि ई-नीलामी में यूके 08 बीएम 0001 के लिए 4.91 लाख रुपये, 0007 के लिए 3.88 लाख रुपये, 0008 के लिए 1.73 लाख रुपये, 0002 के लिए 1.41 लाख रुपये और 9000 के लिए 91 हजार रुपये की सर्वाधिक बोली लगी।इसके अलावा 0005, 0006, 0004, 1111, 8888, 5555, 0101, 0099, 0077 और 0999 जैसे आकर्षक नंबरों के लिए भी लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।उन्होंने कहा कि विभाग की ऑनलाइन ई-नीलामी व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी है और निर्धारित प्रक्रिया के तहत इच्छुक नागरिक अपनी पसंद का पंजीकरण नंबर प्राप्त कर सकते हैं।

More Stories
मंडल आयुक्त ने कुंभ से जुड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया
कुंभ मेले को लेकर पुलिस कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया
जेल अधीक्षक को धमकी देने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया