हरेला पर्व पर जिला न्यायालय और बार एसोसिएशन परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जिला न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने प्रकृति संरक्षण को प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।लोकपर्व हरेला के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर और बार एसोसिएशन परिसर में वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। उच्च न्यायालय नैनीताल और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नरेंद्र दत्त ने की। जिला न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की संस्कृति और प्रकृति संरक्षण से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है।
इस पर्व के माध्यम से राज्यभर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए हर व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने आसपास के पर्यावरण को सुरक्षित रखने में योगदान दे। कार्यक्रम के दौरान जिला न्यायालय परिसर सहित नगर वन क्षेत्र में भी पौधे लगाए गए।

More Stories
आगामी कावड़ मेले को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए डीजीपी ने पुलिस मुख्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की
भूपतवाला क्षेत्र में प्रशासन ने व्यापक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया
प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के औचक मंदिर निरीक्षण से हड़काम मचा