जनपद हरिद्वार में मंगलवार को लक्ज़री बसों के विरुद्ध विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा के नेतृत्व में चली इस कार्रवाई में परिवहन विभाग की टीम ने सघन जांच कर नियम तोड़ने वाले वाहन संचालकों पर कड़ी कार्रवाई की।
इस अभियान में परिवहन विभाग द्वारा कुल 60 चालान किए गए, जिनमें 15 लक्ज़री बसें शामिल हैं। विभाग ने स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यातायात के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती, इंटरसेप्टर प्रभारी वरुणा सैनी, संभागीय निरीक्षक आनंद वर्धन सहित प्रवर्तन टीम ने जनपद के विभिन्न स्थानों पर बसों की जांच की। इस दौरान बसों के परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, कर अदायगी, चालक के ड्राइविंग लाइसेंस तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।

More Stories
साइबर ठगो ने व्यक्ति से 1,52,002 रुपये की रकम ठगी
ज्वालापुर स्थित बांके बिहारी मंदिर में एकत्रित धनराशि को लेकर विवाद हुआ
पथरी क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने छापेमारी की