हरिद्वार में रविवार को श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सुबह से बड़ी संख्या में लोग गंगा स्नान के साथ धर्मस्थलों के दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे।इस कारण मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव रहा। रविवार को हरिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर वीआईपी घाट के पास वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम लगने से कई जगह वाहन रेंगते नजर आए। यात्रियों को लंबे समय तक जाम में फंसे रहना पड़ा। चंडीघाट चौक से वाल्मीकि चौक की ओर जाने वाले रास्ते पर भी यातायात का दबाव देखने को मिला। इसका असर पार्किंग स्थलों पर भी दिखा। हरकी पैड़ी गंगा घाट के पास पंडित दीनदयाल पार्किंग पूरी तरह भर गई। रोड़ी बेलवाला मैदान की पार्किंग में भी वाहनों का जमावड़ा रहा। इससे लोगों को पार्किंग के लिए मशक्कत करनी पड़ी। इतना ही नहीं रोड़ी बेलवाला पुलिस चौकी के निकट बनी वाहन पार्किंग जिस पर इक्का-दुक्का वाहन ही खड़े दिखायी देते हैं। रविवार को यह पार्किंग भी वाहनों से खचाखच दिखी। हर स्थान पर यातायात पुलिस और सीपीयू तैनात दिखी।

More Stories
ऋषिकुल में मदन मोहन मालवीय ओरिएंटल रिसर्च इंस्टीट्यूट नए सिरे से विकसित होगा : मुख्यमंत्री
खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन छापेमारी अभियान चलाया
हरकी पौड़ी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क धसने से हड़कम मचा