एसएसपी ने कलियर में निर्माणाधीन थाना भवन का स्थलीय निरीक्षण किया

कलियर में निर्माणाधीन थाना भवन का सोमवार को एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने निरीक्षण किया।उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने निर्माण इकाई के अधिकारियों और थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि भवन निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पुलिस विभाग के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाना चाहिए।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान फरियादियों के आने-जाने के रास्ते, थाना कार्यालय सहित अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माणाधीन भवन का समय-समय पर निरीक्षण करते रहें और कार्य की प्रगति पर नजर बनाए रखें। यदि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की तकनीकी कमी सामने आती है तो उसे तत्काल दूर कराया जाए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किया जाए, ताकि नया थाना भवन जल्द तैयार होकर पुलिस और आम जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

About Author