जिला कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुरुवार को मुकदमा दर्ज होने के बाद शुक्रवार को एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कोर्ट परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की।एसएसपी ने प्रवेश द्वार, चेकिंग प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली, ड्यूटी पर तैनात पुलिस और सुरक्षा उपकरणों का जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोर्ट परिसर में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन जांच सुनिश्चित की जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई हो। सीसीटीवी कवरेज की स्थिति की समीक्षा करते हुए जहां जरूरत हो, वहां अतिरिक्त कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए।

More Stories
प्रेमनगर आश्रम घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया
कुंभ मेले में आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए एसडीआरएफ ने तैयारियां तेज की
कुंभ मेले के लिए हरिद्वार में नए घाटों का निर्माण तेज