नगर निगम और कुंभ मेला प्रशासन की संयुक्त टीम ने मंगलवार को रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान करीब 80 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। अफसरों के अनुसार, अतिक्रमणकारियों को इससे पहले चेतावनी जारी की गई थी।लेकिन, दोबारा कब्जे की शिकायतें मिलने पर कार्रवाई की गई। अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती के अनुसार, भविष्य में भी यह अभियान जारी रहेगा, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने चेताया कि दोबारा अतिक्रमण पर सामान जब्त करने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
सिडकुल क्षेत्र मे नाले में बही 6 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ
जिले में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कूड़ा संग्रहण की नियमित निगरानी की जाएगी
पौराणिक भीमगोडा कुंड का जीर्णोद्धार जल्द शुरू होगा