कावड़ यात्रा को लेकर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई

शारदीय कांवड़ यात्रा को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सोमवार को जिला सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में जीनल सेक्टर मजिस्ट्रेट और संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कांवड़ यात्रा और शिवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सभी कांवड़ मार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों पर लाइट, पेयजल और शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने, पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता और अफवाहों पर निगरानी रखने को कहा।स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस, चिकित्सक दल और प्राथमिक उपचार केंद्रों में सभी चिकित्सा सुविधा सुदृढ़ करने, नगर निगम, सिंचाई विभाग और जिला पंचायत को स्नान घाटों एवं कांवड़ मार्गों की सफाई और कूड़ा निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम को मोबाइल टॉयलेट की पर्याप्त व्यवस्था करने और सभी जोनल मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने का भी निर्देश दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को कांवड़ यात्रा में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में निर्धारित रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से चस्पा करने को कहा गया।

About Author