हरिद्वार में शनिवार को ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा चालकों का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा। ऋषिकेश में इलेक्ट्रिक सिटी बसों के संचालन के फैसले से नाराज वाहन चालकों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।सवारी वाहनों का संचालन ठप होने से आमजन को परेशानी झेलनी पड़ी। हालात यह रहे कि लोगों को पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। शनिवार को शहर के विभिन्न ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा संगठनों ने ऋषिकेश यूनियन की हड़ताल का समर्थन किया। इसका सीधा असर हरिद्वार की यातायात व्यवस्था पर पड़ा। प्रमुख चौराहे, रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर यात्री घंटों सवारी वाहन का इंतजार करते नजर आए।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारी को लेकर सचिवालय में मुख्य सचिव ने निर्माण कार्यों में देरी पर नाराज की जताई
जिला योजना समिति की बैठक में 6735.60 लाख रुपए की योजना को मंजूरी मिली
बुद्ध पूर्णिमा स्नान को लेकर पुलिस ने यातायात प्लान लागू किया