जिले को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने नई कवायद शुरू की है। जिसके तहत वाहनों में गार्बेज बैग रखना होगा।सड़क पर कूड़ा फेंकने पर कार्रवाई होगी। परिवहन विभाग की ओर से चालकों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।
एआरटीओ प्रवर्तन नेहा झा ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु सभी वाहन चालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया जा रहा है कि अपने वाहनों में गार्बेज बैग अनिवार्य रूप से रखें। वाहन संचालन के दौरान किसी भी प्रकार का कचरा सड़क, सार्वजनिक स्थल या खुले स्थानों पर फेंकना पूर्णतः प्रतिबंधित है।निर्देशों का पालन न करने पर कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा।

More Stories
सिडकुल क्षेत्र मे नाले में बही 6 वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ
जिले में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कूड़ा संग्रहण की नियमित निगरानी की जाएगी
पौराणिक भीमगोडा कुंड का जीर्णोद्धार जल्द शुरू होगा