जनता की समस्याओं को सीधे सुनने के साथ त्वरित समाधान के उद्देश्य से सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई हुई। कुल 21 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से नौ का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि शेष मामलों को जिम्मेदार विभागों को भेजा गया।डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशन में हुई जनसुनवाई की अध्यक्षता एडीएम-प्रशासन पीआर चौहान और एडीएम-वित्त एवं राजस्व दीपेंद्र सिंह नेगी ने की। इस दौरान राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, वन भूमि, चकरोड और अवैध खनन से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं।

More Stories
विश्व मात्स्यिकी दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार में गंगा नदी में 10 हज़ार मत्स्य बीजों का संचय किया
सिडकुल प्रशासन अब आवासीय टाउनशिप विकसित करेगा
मुख्यमंत्री योगी की माता के निधन पर स्वामी रामदेव ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की