उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की रजत जयंती समारोह से पहले पुलिस लाइन परेड ग्राउंड देहरादून में डीजीपी दीपम सेठ ने हरिद्वार जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क मेडल पहनाकर सम्मानित किया।इस दौरान सेवा, खेल और विशिष्ट कार्य के क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मी शामिल रहे। डीजीपी ने सभी को शुभकामनाएं देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रिहर्सल के दौरान सम्मानित पुलिसकर्मियों में मुख्य आरक्षी फिरोज खान और आरक्षी गिरीश चंद्र सती को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति डिस्क गोल्ड से नवाजा गया।

More Stories
40वी वाहिनी पीएसी में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ
एआरटीओ ने खुद आमजन बनकर ई रिक्शा में सफर कर अनियमितताओं पर कार्रवाई की
हरिद्वार जनपद की सभी ग्राम पंचायतो में विशेष फाइनेंशियल कैंप आयोजित किये जाएंगे