हरिद्वार शहर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस अड्डे के पास बदमाशों का पीछा करते हुए पहुंची हरियाणा की पुलिस पर फायर झोंक देने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।घायल पुलिसकर्मी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।फरार आरोपियों की तलाश में हरिद्वार पुलिस जुट गई। सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी ने गोली चलने की पुष्टि की है।

More Stories
कुलसचिव के साथ मारपीट 4 लोग गिरफ्तार
हरकी पौड़ी क्षेत्र में हुड़दंग करने पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया
पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ दो आरोपियों को पकड़ा