जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने चंद्राचार्य चौक पर चुनाव आयोग और भाजपा के गठजोड़ के विरोध में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर चुनाव आयोग का पुतला फूंका गया।इस मौके पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत को जगजाहिर कर दिया है, जिससे भाजपा बेनकाब हो गई और इससे साफ है कि मोदी सरकार वोट चोरी की सरकार है।
इस मौके पर पूर्व विधायक रामयश सिंह और मेयर प्रत्याशी अमरेश देवी बालियान ने कहा कि राहुल गांधी ने जो गठजोड़ चुनाव आयोग और भाजपा का बेनकाब किया है ठीक उसी प्रकार उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में भी सरकार और चुनाव आयोग का नापाक गठजोड़ था।
पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग संतोष चौहान और पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार वोट चोरी के आरोप में बेनकाब हो गई है इन्होंने न सिर्फ लोकसभा चुनाव चोरी किया है बल्कि विधानसभा चुनावों को भी प्रभावित करने का काम किया है।

More Stories
शंकराचार्य के समर्थन में कांग्रेस पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस ने पदयात्रा निकाली
नितिन नवीन को भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर जिला कार्यालय में उत्सव का माहौल रहा
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में प्रदर्शन किया