नशा मुक्ति उत्तराखंड के तहत ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में गांजे की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 724 ग्राम गांजा बरामद हुआ। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेशकर उसे जेल भेज दिया गया ।पुलिस के अनुसार, रेल चौकी प्रभारी नवीन नेगी टीम के साथ नहर पटरी रोड पर जटवाडा पुल के पास टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। तभी एक व्यक्ति कट्टा लेकर आता दिखाई दिया। संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया तो वह मुड़कर भागने लगा। तब घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। कट्टे की तलाशी लेने पर अंदर से गांजा बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नसरुद्दीन निवासी मोहल्ला अहबाबनगर ज्वालापुर बताया। आरोपी कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

More Stories
सिडकुल क्षेत्र में देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की
कुलसचिव के साथ मारपीट 4 लोग गिरफ्तार
हरकी पौड़ी क्षेत्र में हुड़दंग करने पर 8 लोगों को गिरफ्तार किया