एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले एक आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के पास से अलग-अलग बैंक के 09 एटीएम कार्ड व नगदी बरामद की है।जानकारी के मुताबिक रुड़की सिविल लाइंस पुलिस को प्रविन्द्र पाल सौदाई पुत्र चन्द्रपाल सौदाई गोल भट्टा मिलाप नगर ने सूचना दी कि जब वह एटीएम से पैसे निकालने गए तो एक अन्य युवक ने उनके कार्ड का पिन नम्बर देख लिया है और एटीएम कार्ड छीनकर भागने का प्रयास किया। उस समय पीड़ित ने अपने साथियों की मदद से उसे पकड़ लिया था। वहीं उसका एक साथी मौके से फरार हो गया था। आरोपित को युवक ने पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित के पास अलग-अलग बैंकों के नौ एटीएम कार्ड व नगदी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

More Stories
हरिद्वार पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया
भेल क्षेत्र में मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करना युवकों को भारी पड़ा
पुलिस ने तमंचे के बल पर की गई लूट की वारदात का खुलासा किया