उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत हॉकी प्रतियोगिताएं मंगलवार से शुरू होने जा रही हैं, जो 13 फरवरी तक चलेंगी। इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की महिला हॉकी टीम भी हिस्सा ले रही है, जिसमें हरिद्वार की बेटियों का दबदबा देखने को मिलेगा।उत्तराखंड महिला हॉकी टीम के 18 सदस्यों में से 8 खिलाड़ी हरिद्वार जिले से चुनी गई हैं।इनमें कहकशा अली, ज्योति मेहरा, सलोनी पिलखवाल हरिद्वार के वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद के हॉकी बालिका छात्रावास की खिलाड़ी हैं, जबकि खुशी कटारिया, मुस्कान कटारिया रोशनाबाद की रहने वाली हैं। इसी के साथ रुड़की की प्रीति शर्मा का भी चयन हुआ है। श्यामपुर की आरती कलूड़ा और पूजा कलूड़ा भी टीम की सदस्य हैं। इनमें खुशी कटारिया अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया की भतीजी हैं। मुस्कान कटारिया भी वंदना कटारिया के गांव की रहने वाली हैं इन आठ खिलाड़ियों का चयन राज्य के लिए गर्व की बात है और वे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
More Stories
मुख्यमंत्री ने हरिद्वार नगर निगम जमीन प्रकरण में चार अधिकारी सस्पेंड किए
नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी
हरिद्वार नगर निगम की ओर से खरीदी गई करोडो की जमीन की जांच शुरू