प्रशासन ने नगर निगम चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को भल्ला कालेज में बनाए मतगणना केंद्र में कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है।रिटर्निग आफिसर लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि सवेरे 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के लिए 25 टेबल लगायी गयी हैं। जिसमें मेयर व पार्षद पदों के लिए डाले गए वोटों की गिनती होगी। मतगणना के कुल 8 राउंड होंगे। सभी नतीजे रात तक आ जाएंगे। चुनाव परिणाम आने में देरी ना हो, इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। स्ट्रांग में रखी मतपेटियों की सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। कड़ी सुरक्षा में रखी मतपेटियों को प्रत्याशियों व उनके प्रतिनिधियों के सामने सील किया गया है। जिन्हें प्रत्याशियों के सामने ही खोला जाएगा।

More Stories
परिवहन विभाग का संघन चेकिंग अभियान 137 चालान किये
गंगा का जलस्तर बढ़ने से 35 श्रद्धालु फसे सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया
राष्ट्रीय एकता दिवस पर पुलिस लाइन रोशनाबाद में 16 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया