ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन के तहत, हरिद्वार पुलिस जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है।इसी के चलते थाना कनखल पुलिस ने राजा गार्डन स्थित नवोदय नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया।
इस दौरान केंद्र के पंजीकरण और एसओपी के पालन की जांच की। पुलिस ने केंद्र के चिकित्सकों से चर्चा कर वहां भर्ती 25 मरीजों का हाल जाना और उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर चर्चा की।नशा मुक्ति केंद्र में मौजूद मरीजों के साथ संवाद करते हुए पुलिस ने नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचने के उपायों पर जागरूकता फैलाई। पुलिस ने मरीजों से उनके अनुभव साझा करने को कहा और नशे की खेप से जुड़े स्रोतों की जानकारी प्राप्त की।इस पहल का उद्देश्य न केवल नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ना है, बल्कि समाज को इस बुराई से मुक्त कर स्वस्थ और समृद्ध बनाने में सहयोग करना है।

More Stories
जिलाधिकारी को पत्र भेजकर मेले को तत्काल बंद कराने की मांग की
जनपद में 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा
दशहरा पर्व को लेकर शहर में यातायात प्लान लागू हुआ