मशहूर गायक व रैपर हनी सिंह और लेखक डॉ. कुमार विश्वास ने शुक्रवार को श्यामपुर स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। बॉलीवुड गायक व कवि डॉ. कुमार विश्वास के आगमन की सूचना पाकर काफी लोग सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचे।पूजा-अर्चना के दौरान कुमार विश्वास ने अपने अंदाज में भगवान शिव की स्तुति की। उन्होंने महादेव परिसर को भक्तिमय बनाने का पूरा प्रयास किया। हनी सिंह ने भी अपने प्रशंसकों के समक्ष अपनी भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने नीलेश्वर महादेव मंदिर में अपनी आस्था भी जताई। उन्होंने कहा कि वे यहां कई बार रात में पूजा-अर्चना कर चुके हैं। दोनों कलाकारों ने कहा कि धर्म और आस्था का प्रचार-प्रसार या अभिव्यक्ति करना वर्जित है।

More Stories
मेयर ने नालों की साफ सफाई कार्यो का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर प्रशासन ने हरकी पौड़ी क्षेत्र से अवैध अतिक्रमण हटाया
सोमवती अमावस्या स्नान को लेकर पुलिस प्रशासन ने कमर कसी