शहर कोतवाली पुलिस ने एक कार से पांच पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि बुधवार देररात सप्तऋषि चौकी प्रभारी आशीष नेगी की अगुवाई में पुलिस टीम ने आनंद वन समाधि के पास चेकिंग के दौरान एक कार को रोकना चाहा लेकिन चालक ने कार लेकर भागने लगा।पुलिस टीम ने पीछा कर कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर कार से पांच पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई। कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम आरोपी दीपक निवासी गली नंबर-एक, ग्राम लहराड़ा कालूपर चुंगी थाना सदर जिला सोनीपत बताया।

More Stories
ज्वालापुर पुलिस ने एक आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया
बैरागी कैंप में सिंचाई विभाग की भूमि से अवैध रूप से पेड़ काटने का मामला सामने आया
साइबर ठगो ने व्यक्ति से 1,52,002 रुपये की रकम ठगी