हरिद्वार में किसान पर हमले को लेकर भाजपा जिलामंत्री आशु चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने वनप्रभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और गांव के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना मिलते ही वन प्रभाग की एसडीओ संदीपा शर्मा, रेंजर सतेंद्र सिंह नेगी और उपवन क्षेत्र अधिकारी गजेंद्र सिंह, अभिषेक नोटियाल, सत्यकुमार, मनीषा रावत मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने सभी का घेराव कर नारेबाजी शुरू कर दी।ग्रामीणों की मांग है कि हाथियों को गंगा पार ही रोका जाए ताकि किसानों को जान माल का नुकसान न उठाना पड़े।

More Stories
हरिद्वार में वीकेंड से पहले यातायात व्यवस्था चरमराई
गंगा दशहरा पर्व को लेकर प्रशासन में यातायात प्लान लागू किया
अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची रेलवे की टीम का स्थानीय लोगों ने विरोध किया