जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने दीपावली, राज्य स्थापना दिवस तथा गंगा उत्सव पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश सभी नगर निकायों को दिए। उन्होंने आतिशबाजी की दुकानें निर्धारित स्थानों पर लगाए जाने और सुरक्षा व्यवस्था व फायर वाहन की व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध छापेमारी के साथ 15 नवंबर तक स्वच्छ दीपावली, शुभ दीपावली के साथ स्वच्छता अभियान मिशन चलाया जाए। उन्होंने कहा कि कूड़े को एक स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर न डालें बल्कि उसका निस्तारण कराएं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिस विभाग के स्वामित्व में सार्वजनिक शौचालय है, वह विभाग उनकी साफ-सफाई कर संचालन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें।

More Stories
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ से हाईवे पूरी तरह जाम हुआ
हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए मंत्री सतपाल महाराज ने दो जगह चिन्हित की
मेलाधिकारी ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन और निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया