ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने छापेमारी सात मेडिकल स्टोरों में अनियमितताएं मिलने पर उन्हें बंद करा दिया। पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल स्टोरों पर ताले लगाए गए।उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों को नियम पूरे नहीं करने तक मेडिकल स्टोर का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए।
ड्रग इंस्पेक्टर ने सोमवार शाम को नवोदय नगर, रोशनाबाद, शिवालिक नगर और सूर्य नगर में मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी की कार्रवाई की। पिछले कई दिनों से ड्रग इंस्पेक्टर को क्षेत्र में संचालित मेडिकल स्टोरों पर एक्सपायरी डेट की दवाइयों की बिक्री और मेडिकल स्टोरों के नियम के अनुसार संचालन नहीं करने की शिकायत मिल रही थी। कई मेडिकल स्टोरों पर क्लिनिक संचालित होने की शिकायत भी मिली थी। छापेमारी की सूचना मिलने पर सोमवार शाम को मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया।

More Stories
मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन कार्यक्रम के तहत हरिद्वार में जनपद स्तरीय चयन ट्रायल शुरू हुए
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
ज्वालापुर क्षेत्र में लगातार बिजली ट्रिपिंग से लोगों की परेशानी बढी