शुक्रवार की देर रात खड़खड़ी में राम लीला मंचन के दाैरान हुड़दंग मचाने और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने चार युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि सात नाबालिगाें को संरक्षण में लिया गया है।पुलिस अन्य आराेपिताें की तलाश में जुटी है।
घटना 27 सितम्बर की है, जब खड़खड़ी रामलीला में कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने जमकर उत्पात मचाया। इस दाैरान रामलीला देख रहे लोगों में अफरा तफरी मच गयी और भगदड़ के दौरान चोटें भी आईं। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने आराेपिताें पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

More Stories
सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंचे युवक की अचानक मौत हुई
जंगल से निकलकर हाथी ने कार पर हमला किया
पेंट की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हुआ