प्रदेश में नशा मुक्त देवभूमि-2025 अभियान के तहत रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को लाखों रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, रानीपुर कोतवाली पुलिस टिहरी विस्थापित इलाके के रपटे पर चेकिंग अभियान चला रही थी, जब एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 20 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी बाजार में कीमत करीब छह लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने तस्कर के पास से नगदी भी बरामद की और उसकी बाइक (नंबर यूके 08 बीए 4894) को जब्त कर लिया है।पूछताछ में आरोपित की पहचान बबलू पाल (उम्र 38 वर्ष), निवासी ग्राम धनपुरा, थाना पथरी, हरिद्वार के रूप में हुई है।

More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दही-पनीर निर्माण फैक्ट्री को सीज किया
सिडकुल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया
कनखल क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैली