हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में एक शॉपिंग मॉल में छत के रास्ते अंदर घुसकर चोर ने बिजली के उपकरण चोरी कर लिए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार की देर रात नवोदय नगर स्थित एक शॉपिंग मॉल में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। शुक्रवार की सुबह मॉल के मालिक संचित डागर के पहुंचने पर चोरी का पता चल सका। सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था। कुछ सामान गायब था। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरे चेक करने पर सामने आया कि एक ही आरोपी छत के रास्ते अंदर आया और सामान चोरी कर फरार हो गया। एसओ मनोहर सिंह भंडारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

More Stories
हरिद्वार पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का खुलासा किया
भेल क्षेत्र में मोटरसाइकिल से खतरनाक स्टंट करना युवकों को भारी पड़ा
पुलिस ने तमंचे के बल पर की गई लूट की वारदात का खुलासा किया