बुधवार शाम भारी बारिश के कारण हरिद्वार जिले में एक मकान ढहने से तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि टिहरी जिले के घनसाली क्षेत्र के एक गांव में बादल फटने के बाद एक परिवार लापता हो गया है।पुलिस ने बताया कि हरिद्वार जिले के रुड़की के पास भरपुर गांव में भारी बारिश के कारण एक मकान ढह गया, जिसके मलबे में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हरिद्वार में कुछ घंटों तक हुई मूसलाधार बारिश ने पूरे शहर को जलमग्न कर दिया ।

More Stories
पितृ अमावस्या पर हरिद्वार में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई
आपदा प्रबंधन मंत्री ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने के निर्देश दिए
लघु व्यापारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मेलाधिकारी को ज्ञापन सोंपा