केंद्र से आई जल शक्ति मंत्रालय की टीम ने शनिवार को अलकनंदा घाट पर जल संचय अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया। टीम के साथ नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहे। टीम ने घाट पर मौजूद यात्रियों को भी जल संचय के लिए जागरूक किया।इस दौरान घाट पर सफाई अभियान भी चलाया गया।जल शक्ति मंत्रालय से टीम ने नगर निगम के सहयोग से अलकनंदा घांट पर लोगों को जल बचाने की शपथ दिलाई। टीम का नेतृत्व रुड़की एनआईएच के वैज्ञानिक पीके अग्रवाल कर रहे थे।

More Stories
कुंभ मेले की तैयारियो के तहत मेलाधिकारी ने बैरागी कैंप से शंकराचार्य चौक तक विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सिडकुल क्षेत्र में खुले कुट्टू के आटे की बिक्री और सप्लाई के खिलाफ
सीएम धामी ने कुंभ मेला 2027 का आधिकारिक लोगो, वेबसाइट और गीत जारी किया