रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक कंपनी के कर्मचारी की ऑटोमेटिक मॉडलिंग मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है.
घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी वहां पहुंच गये. लिस के मुताबिक, बरेली के नवाबगंज के श्रीराम का बेटा भगवान दयालु (24) बहाराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक स्नो पैक कंपनी में दोना-पत्तल बनाने वाली ऑटोमैटिक मॉडलिंग मशीन पर ऑपरेटर के पद पर काम करता था। सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह मशीन पर काम कर रहा था। बताया गया कि मशीन में कुछ फंस गया है। इसे हटाते समय वह मशीन से भी टकरा गया। उसका सिर और एक हाथ मशीन में फंस गया। साथी कर्मचारियों ने तुरंत मशीन बंद कर दी।गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को मशीन से बाहर निकालने के बाद एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

More Stories
मेला अधिकारी ने निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय का 21वा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
रिहायशी इलाकों में जंगली हाथियों के मूवमेंट रोकने के लिए एलीफेंट प्रूफ ट्रेंच और अर्ली वार्निंग सिस्टम जैसी स्थाई योजनाओं पर काम होगा