हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की टीम ने सोमवार को मंगलौर क्षेत्र के अंतर्गत विकसित की जा रही अनाधिकृत कॉलोनियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की।हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आईएएस अंशुल सिंह ने बताया कि मंगलौर क्षेत्र के अंतर्गत यूसुफ अली , देवराज एवं अंजार नाम के प्रॉपर्टी कारोबारियों द्वारा बिना लेआउट स्वीकृति कराये अवैध रूप से विकसित की जा रही थी।प्राधिकरण द्वारा आवयश्क कार्यवाही करते हुए किये गए अनाधिकृत विकास कार्य को हटा दिया गया है तथा हिदायत दी गयी है कि अवैध निर्माण करने की दशा में नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
पितृ अमावस्या पर हरिद्वार में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई
आपदा प्रबंधन मंत्री ने ओलावृष्टि से हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने के निर्देश दिए
लघु व्यापारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मेलाधिकारी को ज्ञापन सोंपा