हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लक्सर के भोगपुर स्थित आशादई डिग्री कालेज में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मतदाताओं से हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से जिताने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित देश की श्रेणी में आ गया है। मोदी ने अपने कार्यों से देश का सम्मान बढ़ाया है। आज भाजपा देश को संवार रही है और देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा तय किया गया 400 पार का लक्ष्य हमें पूरा करके दिखाना है।

More Stories
कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया
रानीपुर पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया
कांग्रेस ने आज का दिन काला दिवस के रूप में मनाया