हरिद्वार लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार की दृष्टि से भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हवन पूजन कर अस्थाई चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि हरिद्वार की जनता भली भांति जानती है कि विकास कौन कर सकता है, इसलिए अब की बार भी जनता हरिद्वार जिले के विकास के लिए भाजपा को वोट करेगी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
हरिद्वार लोकसभा सीट पर पहले चरण यानी 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, लेकिन अभी तक भाजपा ने ही अपना उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह लोकसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्यक्रम कर कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने हरिद्वार और रुड़की जिले में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संवाद किया तो आज गुरुवार को रुड़की के आवास विकास में कार्यालय का उद्घाटन हवन पूजन के साथ किया।

More Stories
कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया
रानीपुर पुलिस ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया
कांग्रेस ने आज का दिन काला दिवस के रूप में मनाया