रानीपुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में गलत इरादों से घूम रहे दो युवकों को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 2 चाकू बरामद किए गए।कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए कई टीमें गठित की हैं। इसी बीच गठित पुलिस टीम ने क्षेत्र में घूम रहे दो युवकों को 2 चाकुओं के साथ सेक्टर-3 सुभाष नगर जाने वाले रास्ते से धर दबोचा है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपित युवकों ने अपने नाम कृष्णा पुत्र नरसिंह व उमेश पुत्र नर सिंह गुप्ता निवासी विष्णुलोक कॉलोनी रानीपुर हरिद्वार बताए। दोनों आरोपितों का शस्त्र अधिनियम के तहत चालान कर दिया गया है।

More Stories
पुजारी की हत्या से क्षेत्र में दहशत व आक्रोश का माहौल रहा
पथरी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चले
आबकारी टीम ने हरिद्वार क्षेत्र से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी