दीपावली की रात्रि में हरिद्वार में भीषण अग्निकांड हो गया। कबाड़ी के गोदाम में लगी आग से लाखों का नुकसान हो गया।जानकारी के मुताबिक दीपावली की रात्रि ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के सेंट मैरी स्कूल सेक्टर 2 के पास स्थित कबाड़ी के गोदाम में पटाखे की चिंगारी ने भयंकर रूप ले लिया।
पटाखे की चिंगारी से गोदाम में आग लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल की गाडि़यों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। गोदाम मालिक धर्मवीर के मुताबिक गोदाम में करीब चार लाख रुपए कीमत का गट्टा, प्लास्टिक आदि सामान भरा हुआ था। गनीमत यह रही की अग्निकांड में कोई जन हानि नहीं हुई।

More Stories
पिथौरागढ़ जिला कारागार में 21 दिवसीय उद्यमिता विकास एवं सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए पुलिस ने अभियान चलाया
मुख्यमंत्री धामी ने जिलों में विकास कार्यों के लिए 70 करोड रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की