हरिद्वार शहर में दीपावली का उत्साह चरम पर है। बाजार दुल्हन की तरह सजे हुए हैं। शनिवार सुबह से बाजारों में शुरू हुई चहल-पहल देर रात तक चलती रही।ज्वालापुर के कटहारा बाजार, चौक बाजार, पीठ बाजार, सराफा बाजार, कनखल समेत हरकी पैड़ी के आसपास के बाजारों के अलावा शहरभर में भव्य साज-सजावट हुई।
हरिद्वार में पूरे जोश के साथ लोग दीपावली मनाने की तैयारी में हैं। धनतेरस पर्व के मद्देनजर बाजारों में खरीदारी को लोग उमड़े थे। भगवान लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, झाड़ू, खील-बताशे, पूजन-सामग्री, सजावट के सामान के साथ ही क्रॉकरी की दुकानों पर भीड़ लगी रही। ज्वालापुर के मार्केट दुल्हन की तरह सजा रहा। बाजारों में भीड़ का आलम ऐसा रहा कि पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही थी। दूसरी ओर दीपावली को लेकर लोगों में विशेष उत्साह में है। घर में रंगोली सजाने के साथ ही फूलों की सजावट शुरू कर दी गई। आकर्षक लाइटों से बाजार जगमगा उठे।

More Stories
पिथौरागढ़ जिला कारागार में 21 दिवसीय उद्यमिता विकास एवं सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ
गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए पुलिस ने अभियान चलाया
मुख्यमंत्री धामी ने जिलों में विकास कार्यों के लिए 70 करोड रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की