वैश्विक निवेशक सम्मेलन से पहले धामी सरकार राज्य में स्थापित उद्योगों के विस्तार के लिए प्रोत्साहन देगी। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए रुद्रपुर और हरिद्वार में रोड शो रखे गए हैं।पहला रोड शो रूद्रपुर में 22 नवंबर को और दूसरा रोड शो 24 नवंबर को हरिद्वार में होगा।इन रोड शो में स्थानीय निवेशकों को पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन, उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण, शिक्षा और आईटी सेक्टर में निवेश के लिए प्रेरित किया जाएगा।
सरकार का राज्य में ही उद्योग संचालित कर रहे उद्यमियों से 10 से 15 हजार करोड़ के एमओयू का लक्ष्य है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, देश के महानगरों में रोड शो अभियान से मुक्त होने के बाद धामी सरकार की राज्य में संचालित हो रहे उद्योगों को निवेश के लिए आकर्षित करने की योजना है। सरकार उनके लिए औद्योगिक विस्तार प्रोत्साहन योजना की घोषणा कर सकती है। इस योजना पर उद्योग विभाग काम कर रहा है।

More Stories
हरिद्वार में श्रद्धालुओं की रिकॉर्ड तोड़ भीड़ से हाईवे पूरी तरह जाम हुआ
हरिद्वार में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए मंत्री सतपाल महाराज ने दो जगह चिन्हित की
मेलाधिकारी ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण कर भीड़ प्रबंधन और निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया