मदन कौशिक ने दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया। सोमवार को उत्तरी हरिद्वार, मध्य हरिद्वार, कनखल और ज्वालापुर में पांच जगह पर उन्होंने दिवाली मिलन कार्यक्रम किए।विधायक मदन कौशिक ने कहा कि दिवाली मनाते समय हम सब यह ध्यान रखें कि हमारे आसपास कोई ऐसा व्यक्ति न छूट जाए, जिसके घर दीवाली पर खुशियों का उजाला न हो।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं बल्कि सेवक बनकर जाने का आह्वान किया। कहा कि दीवाली के माध्यम से हम सभी को एक दूसरे के और करीब आने का मौका मिलता है। भाजपा के दिवाली मिलन कार्यक्रम भूपतवाला स्थित स्वामी नारायण आश्रम, देवपुरा स्थित भारत सेवाश्रम, कनखल स्थित स्वंयर पैलेस, ज्वालापुर स्थित अनुराग पैलेस और खन्ना नगर के निकट राम वाटिका में आयोजित किए गए।

More Stories
गुटखा और प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक के लिए पुलिस ने अभियान चलाया
मुख्यमंत्री धामी ने जिलों में विकास कार्यों के लिए 70 करोड रुपए से अधिक की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की
मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को कुंभ के कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए