मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज युवा किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारियो ने देहरादून में मुलाकात की, जिसमें मुख्य रूप से कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, मेयर जोगेन्द्र रौतेला,राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान बलजीत सिंह, अर्जुन बिष्ट, परीक्षित मिश्रा समेत कई लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून में मुलाकात की।रेरा एवं विकास प्राधिकरण के खिलाफ पिछले कई दिनों से हल्द्वानी के तिकोनिया चौराहे स्थित बुध पार्क में धरना दे रहे युवा किसान संघर्ष समिति कि आज मांग पूरी हो गई है।
जहां पर यह बात सामने आई है कि मुख्यमंत्री ने इस पूरे महत्वपूर्ण विषय पर एक कमेटी गठित की है, जो कि अपनी रिपोर्ट 6 महीने के अंदर भेजेगा, जिसमें युवा किसान संघर्ष समिति के सदस्य और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो अपनी रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। पूर्व में प्राधिकरण के नियमों को लेकर जो भी कार्रवाई की गई है, उसको समाप्त करने की भी निर्देश दिए गए हैं। पूर्व की भांति अब किसान अपनी जमीनों की रजिस्ट्री करवा सकेंगे।

More Stories
आगामी कावड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया
मुख्य विकास अधिकारी के नेतृत्व में बहादराबाद क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा संरक्षण समिति की बैठक आयोजित हुई