गांव मिस्सरपुर के समीप हरिद्वार- लक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को दिनदहाड़े तीन हाथियों की चहलकदमी से अफरा तफरी मच गई।अचानक हाथियों के आ धमकने से राह चलते लोग अपने वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए।हाथियों के जाने के बाद वहां आवागमन सुचारू हुआ और चालक अपने वाहनों को लेकर गए।
क्षेत्र के रेंजर दिनेश नौढियाल ने बताया कि सूचना मिलते ही हाथियों को जंगल की ओर भेजने के लिए वनकर्मी भेजे गए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आवागमन कर रहे हाथियों के रास्ते में बाधक न बनें और सतर्क रहें।हाथियों के आने पर तत्काल वन चौकी पर सूचना दें।
गौरतलब है कि पथरी व कनखल थाना क्षेत्र की हाल ही में आबाद हुई कॉलोनियों में कई बार हाथियों का झुंड धमक पड़ता है। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। हाथियों के आबादी क्षेत्र में इस तरह आ धमकने से लोग भयभीत हैं। वहीं किसान अपनी फसलों की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हैं।

More Stories
परिवहन नियमों का उल्लंघन करने पर 105 चालान किए गए
चिड़ियापुर बॉर्डर पर नवनिर्मित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का शुभारंभ हुआ
प्रेमनगर आश्रम घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया